सपने में शादी देखना इसका मतलब क्या होता है? : नमस्ते दोस्तों आप सभी का सपने में देखना में स्वागत है, आज हम आपको सपने में शादी दिखाई देना यह बारे में जानकारी देने वाले हैं | वैसे देखा जाए तो दोस्तों हर कोई सपना देखता है, मगर सिर्फ कुछ ही लोगों को सपने याद आते हैं और जो सपने हम सुबह के समय देखते हैं | वह सपने सच होते हैं ऐसा माना गया है | अगर आप रात के समय कोई सपना देख रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं होता है कि वहां सपना हकीकत में सच होगा |
कई बार हम जो सपना देखते हैं, उस सपने का हमारे जीवन से कोई ना कोई तालमेल जरूर होता है | ऐसा कहा जाता है कि अगर हम रात को सोते समय किसी चीज के बारे में सोच रहे हैं या जो चीजें हमारे मन में बार-बार आ रही है, वह चीजें हमारे सपने में भी आती है|
अगर हम रात को सोते समय किसी चीज के बारे में नहीं सोच रहे हैं या हमारे मन में उस चीज के बारे में ख्याल भी नहीं आया है, तो अगर वह चीज हमारे सपने में आ रही है तो इसका कुछ ना कुछ गहरा नाता हमारे जीवन से होता है | इस गहरे नाते को हम नजरअंदाज कर देते हैं और इसी के कारण हमें पता नहीं चलता है कि हमारे जीवन में आने वाले समय में क्या सही होने वाला है और क्या गलत होने वाला है |
ऐसा कहा जाता है कि अगर हमें कोई सपने आ रहे हैं तो उसका हमारे जीवन में आने वाले समय में घटनाओं से संबंध रहता है, ठीक इसी तरह आज हम अगर सपने में शादी दिखाई दे रही है तो इसका क्या मतलब होता है के बारे में आपको बताएंगे |
सपने में शादी देखना कैसा होता है?
अगर आपको रात को सोते समय सपने में शादी दिखाई दे रही है, तो इसका मतलब कुछ ना कुछ बुरा आपके जीवन में होने वाला है और आपको पहले ही संभल कर रहना चाहिए जिससे आपके जीवन में कोई बड़ा खतरा नहीं आएगा |
सपने में परिवार के किसी सदस्य की शादी दिखाई देना ?
अगर आपको अपने सपने में किसी परिवार के सदस्य की शादी आपको दिखाई दे रही है, तो इसका सपना अशुभ माना गया है | वैसे तो हमारे जीवन में शादी का होना बहुत शुभ होता है, लेकिन अगर यही शादी अपने सपने में आ रही है तो इसे अशुभ माना गया है |
सपने में दूल्हा-दुल्हन फेरे लेते हुए देखना ?
अगर हमारे सपने में दूल्हा और दुल्हन दोनों साथ में फेरे ले रहे हैं, तो वह सपना अशुभ माना गया है और वह सपना बहुत बुरा भी माना गया है |
अगर सपने में दूल्हा और दुल्हन फेरे ले रहे हैं तो इसका मतलब यह होता है, कि आपके भविष्य में जल्द ही कोई ना कोई वादा आपके होने वाले कार्य में आने वाली है |
सपने में शादी की अंगूठी देखना इसका मतलब क्या होता है?

अगर आपको अपने सपने में शादी की अंगूठी दिखाई दे रही है, तो इसका मतलब यह होता है कि आपका शत्रु आपको जल्द ही नुकसान पहुंचाने वाला है तो इसलिए आपको पहले से ही सतर्क रहना चाहिए |
सपने में शादी के कपड़े दिखाई दे रहे हैं उसका मतलब क्या है?
अगर आपको अपने सपने में दूल्हा दुल्हन के कपड़े यानी की शादी के कपड़े दिखाई दे रहे हैं, तो इसका मतलब यह होता है कि आपके करीबी लोग आपके आने वाले समय में आपके किसी विशिष्ट काम में रुकावट लाने वाले हैं और आपके जीवन में धन की कमी आपको महसूस हो सकती है |
सपने में शादी की बारात दिखाई देना मतलब क्या होता है?

अगर आपको अपने सपने में शादी की बारात दिखाई दे रही है, तो इसका मतलब यह होता है कि आपको निकट समय में कोई ना कोई बीमारी या रोग हो सकता है ऐसा आपके परिवार में किसी सदस्य के साथ भी हो सकता है|
तो दोस्तों यह थे सपने में शादी के बारे में देखना की जानकारी | अगर आपको किसी और प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमें नीचे कमेंट में लिखकर जरूर बता सकते हैं हम आपकी मदद करने की जरूर कोशिश करेंगे |
1 Comment
kya ye baat sahi h kya